राहुल मानव, मार्च 29 -- दिल्ली में सड़कों पर गायों व मवेशियों को बांधने और दूध निकालने पर अब एक हजार जुर्माना देना होगा। इसके अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान व सड़क पर पेशाब करता हुआ पाया गया। तब उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। दिल्ली नगर निगम के अधिनियम 1957 के कई उपनियमों व धाराओं में नागरिक कानूनों में बदलाव करने प्रस्ताव संसद में प्रस्तुत हुआ। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बीते शुक्रवार को संसद में जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 प्रस्तुत किया। इस विधेयक में दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 में कई संशोधन प्रस्तावित किए गए हैं। इसके तहत विभिन्न निगम के नियमों के उल्लंघन व नागरिक कानूनों को लेकर संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत कर जुर्माने को बढ़ाया गया है।इन अपराधों पर बढ़ेगा जुर्माना 1- सार्वजनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.