नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में जल्द ही 280 इलेक्ट्रिक बसें और बढ़ जाएंगी। डीटीसी ने इन बसों की आपूर्ति के लिए आपूर्तिकर्ता कंपनी को ऑर्डर दे दिया है। ये 280 बसें जनवरी से मार्च तक चरणबद्ध तरीके से सप्लाई की जाएंगी। इन बसों के दिल्ली की सड़कों पर उतरने से होली पर यात्रियों को दिक्कतें नहीं होंगी। डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी बसें 9 मीटर लंबी होंगी। इन बसों को जरूरत के अनुसार रूटों पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में रूटों पर बसों की जरूरत का आकलन किया जा रहा है, इसके आधार पर बसों की संख्या को पुनर्निर्धारित किया जा रहा है। जिन रूट पर बसों की जरूरत ज्यादा है, वहां बसें बढ़ाई जा रही हैं और जहां जरूरत कम हैं, वहां आवृत्ति कम की जा रही है। डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.