रांची, अक्टूबर 12 -- नई दिल्ली। रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और संविधान प्रदत्त मताधिकार की रक्षा के लिए आयोजित दिल्ली सुप्रीम कोर्ट मार्च में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराई। दिल्ली की सड़कों पर झारखंड कांग्रेस के नारों और कार्यकर्ताओं की आवाज ने लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के संकल्प को बुलंद किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज और उसके मत का सम्मान सर्वोपरि है। संविधान एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी अपनी आवाज उठाती रहेगी। वोट का अधिकार, लोकतंत्र का आधार! संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की रक्षा!झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में आयोजित इस लोकतांत्रिक मार्च में ...