नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ईस्ट विनोद नगर डिपो से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, दिल्ली-रोहतक अंतरराज्यीय बस सेवा, मदनपुर खादर में नए बस डिपो और ईस्ट विनोद नगर डिपो में डीटीसी के अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देकर दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाया जाएगा। होलम्बी कलां में बड़ा ईवी बैटरी निस्तारण केंद्र बनेगा। इन ई-बसों में 140 देवी बसें हैं। ये बसें छोटी-छोटी गलियों में जाकर परिवहन सुविधाएं देती है। इसके बाद डीटीसी बसों की संख्या 6300 हो गई है, जिसमें 4550 ईवी बसें हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- सड़कों पर दौड़ेंगी और 200 EV बसें, DTC की चार परियोजनाओं का भी CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन कहा कि दिल्ली को ग्...