पूर्णिया, नवम्बर 1 -- पूर्णिया , हिन्दुस्तान संवाददाता। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित वोट बचाओ संविधान बचाओ, देश बचाओ महारैली में जितेंद्र यादव भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। महारैली मे जितेंद्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया बेहद जरूरी है। देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। इस अधिकार की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में शामिल हुए सपा नेता यह भी पढ़ें- वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी की महारैली मे...