दुमका, नवम्बर 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और दुमका जिला प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई विशाल रैली ने देश को एक नई दिशा दी है। मंगलवार की सुबह दिल्ली से लौटने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए अशोक वर्मा ने कहा कि पूरे देश से जितने लोग दिल्ली गए थे, उनमें से आधे लोग दिल्ली के बाहर जाम में फंस गए और रामलीला मैदान नहीं पहुंच पाए। यदि सभी लोग मैदान पहुंचते तो वहां जगह भी कम पड़ जाती और पूरी दिल्ली जाम हो जाती। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जिलों से अच्छी संख्या में लोग दिल्ली गए थे। विशेषकर छोटा नागपुर से आए टाना भगतों की उपस्थिति रामलीला मैदान में आकर्षण का केंद्र रही। रैली की एक और विशेषता यह रही कि जिन मतदाताओं के नाम काटे गए थे, उनके नाम कपड़े पर लिखकर करीब तीन किलोमीटर लंबी ...