नई दिल्ली, मई 18 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को 'मेट्रो मंडे' पहल की शुरुआत की। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक परिवहन और ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने की अपील के तहत शुरू किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सुबह अपने आधिकारिक आवास मुख्यमंत्री जन सेवा सदन, सिविल लाइंस से पैदल चलकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना के लोक निवास पहुंचीं, जहां उन्होंने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में सवार होकर आईटीओ मेट्रो स्टेशन पहुंचीं। वहां से उन्होंने दिल्ली सचिवालय स्थित कार्यालय पहुंचने के लिए फीडर बस का उपयोग किया। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा और रविंद्र इंद्राज भी उनके साथ मौजूद रहे।सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिल्ली सरकार के अनुस...