अल्मोड़ा, मार्च 17 -- सल्ट। स्याल्दे ब्लॉक के चित्तौड़खाल रूडोली में जीआईसी को दान दी गई जमीन की दूसरी बार रजिस्ट्री किए जाने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अवैध रूप से दिल्ली निवासी महिला के नाम दो नाली भूमि की रजिस्ट्री कर दी। मामला समाने आया तो प्रशासन ने जांच बैठा दी है। विद्यालय प्रबंधन, एसएमसी और पीटीए ने तहसीलदार का पत्र भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। कहना था कि जीआईसी चित्रकूट के विद्यालय के लिए ग्रामीणों ने वर्ष 1999 में 15 नाली जमीन पंजीकृत की थी। इसके बाद यहां विद्यालय का संचालन हुआ। अब कुछ लोगों ने विद्यालय को दान दी गई भूमि में से दो नाली चार मुट्ठी जमीन को दिल्ली निवासी एक महिला को ध्यान केंद्र के नाम पर बेच दिया गया। जबकि इस भूमि की रजिस्ट्री स्कूल के नाम पर है। अब भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।...