नई दिल्ली, जून 27 -- देश की राजधानी दिल्ली में महिला और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार जल्द ही एक नई एप लॉन्च कर सकती है। इस एप को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे पुलिस को तुरंत ही अलर्ट मिल जाएगा। खास बात यह है कि आपात स्थिति फंसे होने की स्थिति में आपको मोबाइल इस्तेमाल करने की जरूरत तक नहीं पड़ेगा। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, एप का नाम 'सेफ दिल्ली' है। ये एप इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम के तौर पर इस्तेमाल में लाई जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। एप आपात स्थिति में फंसे होने पर पुलिस को तुरंत अलर्ट भेजेगा। जिससे पुलिस को घटनास्थल की जीपीएस ट्रैकिंग, वॉयस एक्टिविटेड ट्रिगर्स और लाइव ऑडियो-वीडियो स्ट्रीमिंग तुरंत मिल जाएंगे। एप किस तरह रिस्पॉन्स करता है इसे जांचने के लिए सेंट्रल पुलिस डिस्ट्रिक्ट म...