गोरखपुर, दिसम्बर 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली क्राइम ब्रांच की साइबर सेल टीम ने शुक्रवार की रात देवरिया बार्डर से सटे एकौना थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में छापेमारी कर 53.55 लाख की साइबर ठगी के दो आरोपियों के घर कुड़की की चेतावनी नोटिस चस्पा की। टीम के साथ एकौना पुलिस भी मौजूद रही। जिन दो युवकों की तलाश की जा रही है, उनमें आदित्य सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह और अभिषेक सिंह पुत्र सतीश सिंह शामिल हैं। दोनों घर से फरार मिले। जानकारी के मुताबिक दिल्ली की 74 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला सुधा कुमारी को इसी वर्ष जनवरी में साइबर ठगों ने पांच दिनों तक व्हाट्सऐप कॉल के जरिए 'डिजिटल अरेस्ट' कर लिया था। ठगों ने खुद को हैदराबाद साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताते हुए महिला पर ड्रग और हथियार सप्लाई में संलिप्त होने का झूठा आरोप लगाया। उन्होंने दावा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.