दिल्ली की बसों में 16 अगस्त से बंद होगी गुलाबी टिकट, मुफ्त यात्रा के लिए Pink Saheli Card होगा अनिवार्य
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- राजधानी दिल्ली में 16 अगस्त से सिर्फ वो महिलाएं ही डीटीसी और कलस्टर बसों में मुफ्त सफर का आनंद ले सकेंगी, जिनके पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाली महिलाओं को बसों में यात्रा के लिए तय किराया देकर टिकट लेना पड़ेगा। दिल्ली में रहने वाली यूपी-बिहार और अन्य राज्यों की महिलाओं ने सरकार से रक्षाबंधन पर उन्हें फ्री बस सफर की सुविधा दिए जाने का आग्रह किया है। शाहदरा में रहने वाली और मूलरूप से हापुड़ निवासी आकांक्षा शर्मा का कहना है कि वह पढ़ाई के लिए दिल्ली में किराये पर रहती हैं। बसों में पिंक टिकट बंद हो जाने के कारण उन्हें न सिर्फ रक्षाबंधन पर राखी बांधने जाने में बल्कि कोचिंग के लिए आने-जाने में भी दिक्कत होगी। महीने में 1200 से 1500 रुपये बसों के किराए पर ही खर्च हो जाएंगे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.