दिल्ली की बसों में 1 अक्टूबर से अब पिंक टिकट पर महिलाएं नहीं कर सकेंगी मुफ्त सफर
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- राजीव शर्मा, नई दिल्ली दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और परिवहन विभाग की बसों में अब महिलाओं को पिंक टिकट पर फ्री सफर की सुविधा नहीं मिलेगी। एक अक्तूबर यानी गुरुवार से सिर्फ पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए ही बसों में मुफ्त सफर किया जा सकेगा। इसकी वजह से बाहरी राज्यों या एनसीआर के अन्य शहरों से आने वाली महिलाएं दिल्ली की बसों में फ्री सफर नहीं कर पाएंगी, उन्हें आम यात्रियों की तरह किराया देकर टिकट लेना पड़ेगा।अब आगे नहीं दिया विस्तार इससे पहले परिवहन विभाग ने गुलाबी कागजी टिकट की व्यवस्था को समाप्त करने और कार्ड को अनिवार्य करने के लिए 17 सितंबर की तारीख तय की थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़े के चलते इसके इस्तेमाल को 30 सितंबर तक का विस्तार दे दिया गया था। परिवहन विभाग ने अब आगे इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.