बांका, जून 24 -- दिल्ली की फल मंडियों में महक बिखेर रहा बांका का आम बांका, एक संवाददाता। बांका जिले का आम अब अपनी मिठास और खुशबू के दम पर राजधानी दिल्ली की फल मंडियों में भी पहचान बना रहा है।

किसान की मेहनत जिले के किसान अपने बगीचों में तैयार होने वाले विभिन्न प्रजातियों के आम को दिल्ली भेज रहे हैं, जहां इसकी अच्छी मांग देखने को मिल रही है। स्थानीय किसान प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि उनके बगीचे में मालदा, लंगड़ा, जर्दालु सहित कई किस्मों के आम का उत्पादन होता है।

आर्थिक लाभ उन्होंने कहा कि हर वर्ष उनके बगीचे से बड़ी मात्रा में आम दिल्ली के आनंद विहार स्थित फल मंडियों में भेजा जाता है। वहां बांका के आम को उसकी गुणवत्ता, स्वाद और प्राकृतिक मिठास के कारण बेहतर कीमत मिलती है। किसान ने बताया कि दिल्ली की मंडियों में आम की अच्छी बिक्री होने से ज...