नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता गर्मी का मौसम शुरु होते ही राजधानी में पानी की मांग प्रत्येक वर्ष बढ़ने लगती है। खासतौर से मई-जून माह में पानी की मांग बहुत ज्यादा रहती है। ऐसे में दिल्ली सरकार लगातार पानी की उपलब्धता बढ़ाने में जुटी हुई है। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली सरकार पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार से बातचीत कर रही है। इसके साथ ही गर्मी के दौरान हरियाणा से लगभग 30 एमजीडी पानी खरीदने की योजना है ताकि दिल्लीवासियों को पानी की कमी न हो। जानकारी के अनुसार दिल्ली में अभी के समय 900 से 1000 एमजीडी पानी का उत्पादन रोजाना होता है। वहीं दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ प्रतिदिन पानी की मांग लगभग 1200 एमजीडी से ज्यादा पहुंच जाती है। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस कमी को पूरा करने के लिए दिल्ली...