नई दिल्ली, जुलाई 25 -- दिल्ली की पहली मेयर और शहर भाजपा महिला मोर्चा की पहली अध्यक्ष शकुंतला आर्य का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शहर भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा समेत कई भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं शनिवार दोपहर को उनके परिजनों ने लोधी रोड श्मशान घाट पर परिवार के सदस्यों, भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान दिल्ली नगर निगम की ओर से दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही और राज्य इकाई की ओर से दिल्ली भाजपा की महासचिव योगिता सिंह ने आर्य के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​ने आर्य के निधन पर दुख जताया और कहा कि पार्टी ने 1980 के दशक के आखिर से...