धनबाद, जून 29 -- धनबाद से दिल्ली के लिए नियमित ट्रेन की दशकों पुरानी मांग जल्द पूरी हो सकती है। धनबाद रेल मंडल ने रेगुलर ट्रेन के लिए जोर लगाया है। धनबाद डिवीजन ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। धनबाद से चल रही दिल्ली की तीन-तीन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग को आधार बनाकर नियमित ट्रेन की मांग की गई है। धनबाद से दिल्ली की ट्रेन की 30 वर्षों से भी अधिक पुरानी मांग है। माल ढुलाई में सर्वाधिक आय कमाने वाले धनबाद डिवीजन के लिए इससे दुर्भाग्यपूर्ण की बात नहीं हो सकती कि यहां से दिल्ली के लिए एक भी ट्रेन नहीं खुलती। उपभोक्ता सलाहाकार समिति की बैठक हो या फिर संसदीय समिति की, हर बैठक में दिल्ली की नई ट्रेन की मांग सबसे ऊपर रहती है, लेकिन रेलवे बोर्ड धनबाद की बहुप्रतीक्षित मांग को हर बाद दरकिनार कर देता है। इस बार धनबाद डिवीजन ने दिल्ली की ट्रेन के लिए ठ...