राहुल मानव, जून 23 -- दक्षिणी दिल्ली की नवजीवन विहार कॉलोनी 'जीरो वेस्ट कॉलोनी मॉडल' के तौर पर उभर का सामने आई है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को इस कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी के अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस कॉलोनी द्वारा कूड़े व कचरे को कम करने, फिर से इस्तेमाल करने और रिसाइकल (रिड्यूस-रीयूज-रिसाइकल) केंद्र स्थापित किया गया है। साथ ही, गीले कचरे को रिसाइकल करने के लिए विकेंद्रीत एरोबिक कंपोस्टिंग यूनिट भी लगाया है। इसके अलावा मौके पर ही गीले व सूखे कचरे व अन्य कचरे को अलग करने की प्रणाली भी विकसित की है। कॉलोनी ने स्थानीय स्तर पर वर्षा जल संचयन प्रणाली (रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम) भी लगाया है।दस लाख Kg कचरे को लैंडफिल साइट में जाने से रोका नवजीवन विहार कॉलोनी ने पिछले आठ वर्षों में...