नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई ईवी नीति 2026 का ड्राफ्ट पेश किया है जिसका लक्ष्य 2030 तक राजधानी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना है। इस नीति के तहत 2027 से केवल इलेक्ट्रिक तीनपहिया और 2028 से केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर भारी सब्सिडी, रोड टैक्स में छूट और पुराने वाहनों को स्क्रैप करने पर वित्तीय प्रोत्साहन देगी। नीति में स्कूल बसों और सरकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक करने का प्रावधान है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली ईवी नीति 2026 दिल्ली को पलूशन मुक्त और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि यह योजना 31 मार्च 2030 तक चलेगी और इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक मददए ...