दिल्ली की दीपशिखा का भावपूर्ण कथक
वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। नमो घाट की नियमित सांस्कृतिक संध्या में रविवार को दिल्ली की दीपशिखा उप्रेति का कथक हुआ। भावपूर्ण प्रस्तुति की शुरुआत उन्होंने शिव वंदना से की। विनय पत्रिका की रचना 'श्रीरामचंद्र कृपालु भजमन' पर अभिनय प्रधान नृत्य को विशेष रूप से दर्शकों की प्रशंसा मिली। ताल अष्टमंगल में नृत्य से प्रस्तुति को विराम दिया। संचालन अनूप कुमार मिश्रा तथा संयोजन अंशुमान महाराज ने किया। यह भी पढ़ें- नमो घाट पर नित्य होने वाली सांस्कृतिक संध्या शनिवार को भरतनाट्यम नृत्य विधा के नाम रही। गौरी कला मंडपम की कलाकारों ने पूनम मिश्रा और डॉ.दिव्या श्रीवास्तव के निर्देशन में विविधता से परिपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.