नोएडा, जनवरी 30 -- नोएडा में भी जल्द दिल्ली की तरह नगर निगम का गठन हो सकता है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडीए) मेट्रोपॉलिटन कॉर्पोरेशन (महानगर निगम) के गठन पर एक विस्तृत नोट तैयार किया है। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक इसे अब अंतिम निर्णय के लिए राज्य कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। यह कदम 13 अगस्त 2025 के सुप्रीम कोर्ट के उन निर्देश के बाद उठाया गया है जिसमें नोएडा अथॉरिटी को भंग कर एक मेट्रोपॉलिटन कॉर्पोरेशन बनाने पर विचार करने के लिए कहा गया था। कोर्ट ने कहा था कि इससे शहर के लोगों को ज्यादा फायदा होगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी ने बीते साल एक रिपोर्ट तैयारी की थी जिसके बाद कोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी के कामकाज में कई खामियों को उजागर किया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि नोएडा अथॉरिटी में फैसले गिन-चुने...