दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सोमवार को होगी जारी, 47.7 लाख नाम नहीं होंगे शामिल
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत सोमवार को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने वाली है। इसमें राजधानी के करीब 47.7 लाख मतदाताओं के नाम शामिल नहीं होंगे। दिल्ली में कुल 1,45,10,299 मतदाता हैं, लेकिन डोर-टू-डोर अभियान के दौरान 97.5 लाख मतदाताओं के ही गणना फॉर्म जमा और डिजिटाइज हो सके हैं। यह कुल मतदाताओं का करीब 67.18 फीसदी है। अधिकारियों के मुताबिक, जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं होंगे, उन्हें अपना नाम शामिल कराने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए 31 अगस्त से 30 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को प्रकाशित होनी है।47.7 लाख नाम 'अनकलेक्टेबल' श्रेणी में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, करीब 47.7 लाख मतदाताओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.