नई दिल्ली, अगस्त 31 -- दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट ने सिर्फ लाखों नामों को लेकर तस्वीर नहीं बदली, बल्कि पुरानी मतदाता सूची पर कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए हैं। SIR के दौरान करीब 47.56 लाख नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं किए गए। इनमें बड़ी संख्या ऐसे मतदाताओं की है जो या तो अपने पते पर नहीं मिले या दिल्ली से कहीं और जा चुके हैं। इसके अलावा पुरानी सूची में 2.82 लाख मृत लोगों के नाम और 1.41 लाख ऐसे नाम भी मिले, जो एक से ज्यादा जगह दर्ज थे। इन आंकड़ों से पता चलता है कि SIR के दौरान दिल्ली की वोटर लिस्ट में किस तरह की एंट्री की पहचान हुई।43.32 लाख वोटर मिले अनुपस्थित या दूसरी जगह जा चुके 47.56 लाख नामों में सबसे बड़ा हिस्सा उन मतदाताओं का है जो अपने दर्ज पते पर नहीं मिले या दिल्ली से दूसरी जगह जा चुके हैं। ऐसे 43.32 लाख मतदाता अनुपस्थित या स...