गोरखपुर, जनवरी 25 -- महुआपार/बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। बड़हलगंज क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज महुआपार के खेल मैदान पर वीरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सीआईएसएफ दिल्ली व बक्सर के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली की टीम ने बक्सर की टीम को 5-2 से पराजित किया। शनिवार को पहला मैच दिल्ली एवं बक्सर के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली के खिलाड़ी मनिंदर ने खेल के दुसरे मिनट में गोल दागकर अपनी टीम की बढ़त बनाई। वहीं, दिल्ली के खिलाड़ी जितेंद्र ने 28 वें 34 वें मिनट में व दूसरे हाफ के 16वें व 19 वें मिनट में लगातार चार गोल मारा। दूसरे हाफ में बक्सर के खिलाड़ी अनिकेत ने 16 वे एवं रवि ने 34 वें मिनट में गोल दाग कर अंतर काम किया। दूसरा मैच आईएफसी मेरठ व बीएफ से बहराइच के बीच खेला गया, जिसमें मेरठ के खिलाड़ी ज...