बागपत, जनवरी 27 -- रमाला। कंडेरा गांव में सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल खेले गए। आयोजक रजत अहलावत ने बताया कि सेमीफाइनल दोघट व शामली की टीम के बीच हुआ। इसमें दोघट की टीम ने 24-17 अंक से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली की टीम ने लक्सर की टीम को 27-19 अंक से हराया। फाइनल दिल्ली व दोघट की टीम के बीच हुआ, जिसमें दिल्ली की टीम ने 32-30 अंक से जीत दर्ज की। इस दौरान बिजेंद्र प्रधान, मास्टर सजंय शर्मा, विजय, आशु, शुभम, शौर्य, पारूल चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.