हरदोई, जनवरी 22 -- पाली। दिल्ली की एक जूता फैक्ट्री में आग लगने से चपेट में आकर पाली के दो युवकों की जलकर मौत हो गई। वहीं, पड़ोस के गांव असमधा निवासी दो युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते सभी के परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला मलिकाना निवासी 26 वर्षीय अता वारिस अपने 51 वर्षीय चचेरे भाई अमीरुद्दीन के साथ दिल्ली की एक जूता फैक्ट्री में काम करते थे। रात में फैक्ट्री के अंदर ही सोते थे। बुधवार रात में काम खत्म करने के बाद सभी मजदूर सो रहे थे। देर रात अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटों के बीच फंसे अता वारिस और अमीरुद्दीन की जलकर मौत हो गई। फैक्ट्री में आग लगने की घटना की जानकारी गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास अमीरुद्दीन के बड़े भाई मुन्ना के मोबाइल पर आए फोन से हुई। अता वारिस के पिता बलीउल्ला ने बताया कि अता वारिस एक साल पहले दिल्ली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.