वार्ता, सितम्बर 14 -- जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने हॉस्टल मेस में एक छात्र की दाल की कटोरी में गिरगिट मिलने के आरोप से जुड़ी घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। जामिया प्रशासन ने सोमवार को बताया कि जांच समिति सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच कर घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच में सरकारी जांच एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है। विश्वविद्यालय के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में हॉस्टल का एक छात्र अपनी दाल की कटोरी को मेस की मेज के नीचे ले जाता दिखाई देता है। इसके बाद छात्रों के एक समूह ने कथित तौर पर हंगामा किया और कटोरी में गिरगिट मिलने का आरोप लगाया। समिति घटना से पहले की परिस्थितियों, घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका और गतिविधियों की निष्पक्ष समीक्षा करेगी।जानबूझकर तो नही...