नई दिल्ली, फरवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शराब नीति पर शुक्रवार को आए अदालत के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बरी होने का मतलब क्लीन चिट नहीं है। सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की जनता के गुनाहगार हैं। उनके कार्यकाल में सामने आए कथित शराब घोटाले के मामले में निचली अदालत द्वारा दिया गया फैसला अंतिम सत्य नहीं है, बल्कि यह केवल कानूनी प्रक्रिया का एक हिस्सा है। सच्चाई का फैसला होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि हम न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं और अदालतों के निर्णयों का आदर करते हैं। लेकिन केजरीवाल इस फैसले को 'क्लीन चिट' बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं जबकि अदालत ने अपने आदेश में 'साक्ष्य के अभाव' की बात कही है। साक्ष्य पर्याप्त न ...