देहरादून, सितम्बर 2 -- देहरादून। दिल्ली में हुई घटना के बाद उत्तराखंड परिवहन विभाग ने निजी और लग्जरी बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। देहरादून संभाग के ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार और रुड़की क्षेत्रों में प्रवर्तन अधिकारियों और परिवहन निरीक्षकों (आरआई) ने संयुक्त रूप से रात में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाली लग्जरी बसों को रोककर परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने बसों में सुरक्षा मानकों का भी जायजा लिया। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाली निजी बसों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ नियमा...