देवरिया, मार्च 15 -- महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दिल्ली में 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को महुआडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी की। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस उसे लेकर रवाना हो गई। सूत्रों की माने तो उसने कुछ अन्य का भी नाम उगला है। जल्द ही पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली निवासी दिव्य कुमार के बैंक खाते से साइबर ठगों ने करीब 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। पीड़ित की शिकायत पर दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और मामले में महुआडीह थाना क्षेत्र के कुछ युवकों की संलिप्तता सामने आने पर 1 जनवरी 2026 को केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान करीब एक माह पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम महुआडीह थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ टीम ने क्षेत्र के बलट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.