नई दिल्ली, जनवरी 1 -- दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम की दिशा में बड़े कदम की शुरुआत की है। बुधवार को मंत्री ने ओला, ऊबर, रैपिडो सहित टैक्सी एग्रीगेटर्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने परिवहन विभाग को एक माह में राइड शेयरिंग की सुविधा लागू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इन कंपनियों के ऐप पर ही कार पूलिंग फीचर देने की तैयारी है। इस दौरान मंत्री ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए मंत्री ने कहा कि निजी रजिस्ट्रेशन वाले इलेक्ट्रिक वाहन बिना कमर्शियल फीस, परमिट या अतिरिक्त लाइसेंस शर्तों के एग्रीगेटर प्लेटफार्म से जोड़े जा सकेंगे। मंत्री सिरसा ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वह कानूनी, सुरक्षा और बीमा से जुड़े पहलुओं की जांच कर ऐसा ढांचा तैयार करें जिससे निजी ईवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.