फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- दिल्ली की एक निर्माण कंपनी के खिलाफ फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि कंपनी ने घटिया कार्य किया और बारिश में सीलन और पानी आने से होटल और रेस्टोरेंट के अंदर रखा लाखों का सामान खराब हो गया। इसकी शिकायत करने के बाद भी निर्माण कंपनी द्वारा कोई कार्य नहीं कराया। बल्कि धमकियां दी गईं। मामले में कोर्ट के आदेश पर निर्माण कंपनी के मालिक, उसकी पत्नी और पार्टनर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना रसूलपुर में तरुन दत्त बंसल पुत्र अविनाश बंसल निवासी आसफाबाद ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह अपनी जमीन पर रसूलपुर में स्पाइस एंड ब्लूम होटल एवं रेस्टोरेंट को बनाना चाहते थे। इसके लिए निर्माण को उसने किरन इंटरप्राइजेज अंसल प्लाजा माल, वैशाली द्वार चौक दिल्ली के मालिक शिव नरूला से बातचीत की। तरुन ...