दिल्ली की कंपनी करेगी जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत
कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर। दिल्ली की कंपनी जाजमऊ पुराने पुल की मरम्मत का काम करेगी। एक सप्ताह बाद काम शुरू होगा। पहले पुराने पुल के निचले हिस्से में काम शुरू कराया जाएगा। इसके लिए पुल पर यातायात चलता रहेगा। इसके बाद उसे मोटरेबल किया जाएगा। जब पुल के ऊपरी हिस्से में काम शुरू होगा, तब ट्रैफिक डायवर्जन की जरूरत पड़ेगी। एनएचएआई अफसरों को यूपी राज्य सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया है कि एक महीने बाद सरैंया क्रॉसिंग पर बनने वाला पुल बन जाएगा। इसके बाद कानपुर-लखनऊ हाईवे की गंगा बैराज रूट से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। तब पुराने पुल पर ट्रैफिक को सरैंया क्रॉसिंग पुल पर डायवर्ट कर दिया जाएगा और पुल के ऊपरी हिस्से की मरम्मत का काम शुरू होगा। यह भी पढ़ें- घाघराघाट पुल पूरी तरह से 2 महीने के लिए बंद, पीपे के पुल से गुजारे जा रहे छोटे वाहन करीब छह क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.