नई दिल्ली, मई 26 -- दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी की पांच प्रमुख व्यस्त सड़कों की पहचान करते हुए उनका रीडेवलपमेंट (पुनर्विकास) करते हुए उन्हें 'आदर्श कॉरिडोर' के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इसके तहत सरकार की योजना इन सड़कों को धूल-मुक्त, हरा-भरा और पैदल चलने वालों के लिए सुविधाजनक बनाने की है। सरकार का कहना है कि योजनाबद्ध विकास होने के बाद ये सड़कें न केवल जाम और प्रदूषण से राहत देंगी, बल्कि इन्हें रोजगारोन्मुखी और मनोरंजन के लिए उपयुक्त भी बनाया जाएगा। साथ ही ये कॉरिडोर सातों दिन 24 घंटे चालू रहेंगे। इस योजना के लिए सरकार ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सबसे ज्यादा जाम वाले 5 रास्तों की पहचान की है।LG संधू की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक इस रीडेवलपमेंट व डीकंजेस्टेशन (जाम मुक्ति) योजना को लेकर उपराज्यपाल (LG) टीएस संधू ...