नई दिल्ली, जुलाई 21 -- दिल्ली को शॉपिंग हब कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। यहां पर कई ऐसी मार्केट्स हैं, जहां आप एक से एक स्टाइल वाले कपड़े, जूते, चप्पल, पर्स खरीद सकते हैं। महिलाएं हर आउटफिट के साथ पर्स कैरी करती हैं और कई तो मैचिंग बैग्स रखने का शौक रखती हैं। वैसे तो सस्ते पर्स भी बाजार में मिल जाते हैं लेकिन स्टाइल के लिए ब्रांडेड पर्स ही अच्छे लगते हैं। अब लग्जरी ब्रांड वाले पर्स हर किसी के बजट में हों, ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आप भी कम बजट में ब्रांडेड पर्स खरीदना चाहती हैं, तो दिल्ली की 3 मार्केट्स को जरूर एक्सप्लोर करें। इन मार्केट्स में आपको महंगे लग्जरी ब्रांड्स की फर्स्ट कॉपी मिल जाएगी और भी वह कम दाम में। ये पर्स देखने में ब्रांडेड लगेंगे लेकिन असल में काफी सस्ते होंगे। हालांकि, इनकी क्वालिटी ऐसी होगी कि आप 6-8 महीने तक आसानी से र...