दिल्ली की आकृति पर शादी के 72 दिनों में ही कितने जुल्म, जॉब छोड़ बच्चा पैदा करने का था दबाव
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाली 28 साल की आकृति सुतार की कहानी अब 'देहज प्रताड़ना, नौकरी छोड़कर बच्चा पैदा करने के दबाव, चरित्र पर शक और पिटाई' के आरोपों से नए मोड़ पर पहुंच गई है। इसके बाद पुलिस ने आकृति के पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है। आकृति की शादी अरस्तू संग घटना के महज 72 दिनों पहले हुई थी। आकृति की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू की है। पुष्प विहार इलाके में रहने वाली आकृति शनिवार शाम दिल्ली के लोधी कॉलोनी में कथित तौर पर एक इमारत से गिर गई थी। पुलिस ने एफआईआर में कहा है कि आकृति को पालिका कुंज में एनडीएमसी फ्लैट्स से गिरने के बाद 4 जुलाई को एम्स ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित किया गया। आकृति की मां अनु ने आरोप लगाया है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.