आशीष सिंह, अप्रैल 9 -- राजधानी दिल्ली में MCD प्रशासन अनधिकृत कॉलोनियों का ड्रोन सर्वे करेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए निगम के भवन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने 1511 अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित कर दिया है। इस संबंध में बीते सोमवार को अधिसूचना जारी की गई थी। इसके तहत इन कॉलोनियों में मौजूदा निर्माण को 'जैसा है, जहां है' के आधार पर नियमित किया जाएगा। यहां होने वाले सभी निर्माणों की अनुमति केवल दिल्ली के भवन नियमों के अनुसार ही दी जाएगी। इसके अलावा अनधिकृत निर्माणों से सख्ती से निपटा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इन अनाधिकृत कॉलोनियों में निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए MCD ने आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया है, जिसके तहत GPS सर्वे के जरिए तस्वीरें लेकर मौजूदा और भविष्य के निर्माण कार्यों की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.