दिल्ली का MPD-2047 लाखों लोगों को 'बेघर' कर देगा, मास्टर प्लान को लेकर क्यों बिगड़े AAP के तेवर
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि दिल्ली मास्टर प्लान 2047 (MPD-2047) से यमुना के बाढ़ वाले इलाकों (फ्लडप्लेन) में रहने वाले करीब 18 लाख लोग बेघर हो जाएंगे। इस विषय को लेकर बुधवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP विधायक संजीव झा ने यमुना से लगे ओ-जोन को दिल्ली का सबसे बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा सत्ता में आई है, तब से ओ-जोन में रहने वाले लोग परेशान हैं, क्योंकि लगातार उनके घर तोड़े जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मास्टरप्लान-2047 को लेकर आशंका जताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में रेखा सरकार के मंजूर किए गए मास्टर प्लान की वजह से 17-18 लाख लोगों के घर छिन जाएंगे। AAP विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'दिल्ली में 2047 का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.