नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में पदभार संभालने पर शुक्रवार को तरनजीत संधू को बधाई दी थी। संधू को पांच मार्च को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, 'दिल्ली के नए उपराज्यपाल बनने पर तरनजीत संधू को बधाई।' ट्रंप के बधाई संदेश पर उपराज्यपाल संधू ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं केवल अपना काम कर रहा था। यह निश्चित रूप से संतोष और खुशी की बात है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्वीट में इसे स्वीकार किया। उन्होंने कहा 'मुझे अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में भेजा गया था। मुझे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चुना गया था। और अमेरिका और भारत के बीच संबंध दोनों देशों के राष्ट्रीय हित में हैं। प्रधान...