बुलंदशहर, फरवरी 20 -- थाना पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित 20 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर बदमाश को दिल्ली से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी जाकिर निवासी गली पहाड़पुर वाली, मौहल्ला कसाईपुरा थाना सदर बाजार उत्तरी दिल्ली पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। आरोपी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया । चोला थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना चोला समेत गुलावठी, फरीदाबाद हरियाणा में मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.