रुडकी, मार्च 6 -- मंगलौर, संवाददाता। पुलिस ने दिल्ली के एक पुराने हिस्ट्रीशीटर को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में केस दर्ज कर चालान कर दिया है। पुलिस की गठित टीम ने गुरुवार देर शाम को एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया अतुल भारद्वाज मूल रूप से ग्राम खेड़ाजट्ट, मंगलौर का निवासी है। जांच में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी दिल्ली के बसंत विहार थाने का हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। हाल ही में उसकी हिस्ट्रीशीट दिल्ली से मंगलौर थाने में स्थानांतरित की गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...