नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का रहमान डकैत बताते हुए दावा किया कि उन्होंने एक और शीशहमल बना लिया है। दरअसल केजरीवाल शुक्रवार को 95 लोधी स्टेट स्थित सरकारी बंगले में शिफ्ट हुए। बीजेपी ने इस नए बंगले को शीशमहल 2 बताया है। इसी के साथ प्रवेश वर्मा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अब भगवंत मान का दम भी पार्टी में घुट रहा है। प्रवेश वर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा, मुझे नहीं पता कि अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान का कौन सा वीडियो बनाया है, लेकिन वह निश्चित रूप से सोच रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल उन्हें कब छोड़ेंगे, या व...