दिल्ली का ये कैसा हाल? हर पांचवें पुरुष को तंबाकू की लत, एक राहत की बात भी
रणविजय सिंह, मई 31 -- राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में लगभग हर पांचवें पुरुष को तंबाकू की लत है। हालांकि, राहत की बात यह है कि राजधानी में तंबाकू का सेवन करने वाले पुरुषों की संख्या में 4.6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे के अनुसार, वर्ष 2019-21 में दिल्ली में 15 वर्ष से अधिक उम्र के 26.2 प्रतिशत पुरुष और 2.2 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू का सेवन करती थीं। उस दौरान दिल्ली में करीब एक चौथाई पुरुष तंबाकू का सेवन करते थे। 2023-24 में हुए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-छह की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि दिल्ली में अभी 15 वर्ष से अधिक उम्र के 21.6 प्रतिशत पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं। वहीं तंबाकू का सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या घटकर दो प्रतिशत से कम 1.7 प्रतिशत हो गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.