गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड दिल्ली के ख्याला निवासी मुस्ताक निकला। बुधवार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दलाल और पोस्टमैन से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ। वहीं, क्राइम ब्रांच ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले दिल्ली के ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद मुस्ताक का लंदन कनेक्शन भी सामने आया है। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे दलाल विवेक गांधी और पोस्टमैन अरुण कुमार को डासना जेल से 25 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लाया गया। दोनों से पहले अलग-अलग और फिर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। इस दौरान कई अहम जानकारियां सामने आईं। विवेक गांधी ने स्वीकार किया कि फर्जी पासपोर्ट बनवाने की असली साजिश मुस्ताक अहमद ने रची थी। उसने मुस्ताक के पहचा...