महाराजगंज, फरवरी 18 -- सोनौली(महराजगंज)। हिन्दुस्तान संवाद एसएसबी व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात नेपाल सीमा पर सोनौली मुख्य प्रवेश द्वार पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके तीन बैगों से 17 किलो 590 ग्राम थाई गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के दरियागंज निवासी जमीर हुसैन के पुत्र वाहिद हुसैन के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी बरामद गांजा थाईलैंड से हवाई मार्ग काठमांडू लाया था। काठमांडू से वह सोनौली पहुंचा। पैदल सीमा पार कर रहा था कि एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बैग की तलाशी ली और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से फ्लाइट टिकट भी मिले हैं। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि इस काम के लिए उसे 30 हजार रुपये नकद, होटल में रुकने का खर्च व हवाई टिकट उपलब्ध कराया गया था। उसने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.