दिल्ली का भूजल स्तर तेजी से पाताल में समा रहा, जानें बीते 5 साल में कहां कितनी आई गिरावट
नई दिल्ली, जून 8 -- राजधानी दिल्ली में भूजल का स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। पिछले पांच सालों में दिल्ली में भूजल का स्तर साढ़े चार मीटर से अधिक नीचे चला गया है। स्थिति इतनी खराब है कि भूजल दोहन के मामले में दिल्ली के दो ही इलाके यानी उत्तर पश्चिमी जिला और नजुल लैंड सुरक्षित श्रेणी में हैं। इसका खुलासा, केंद्रीय भूजल प्राधिकरण द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में पेश एक रिपोर्ट में किया गया है। केंद्रीय भूजल प्राधिकरण की ओर से एनजीटी प्रमुख जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की बेंच के समक्ष पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में तेजी से भूजल स्तर में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। इस रिपोर्ट के दिल्ली में भूजल स्तर और जनसंख्या को लेकर तुलनात्मक आंकड़े दिए गए हैं। इन आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जैसे-जैसे दिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.