दिल्ली का पहला महिला थाना उत्तर जिला में शुरू
नई दिल्ली, जून 19 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को दिल्ली के पहले महिला पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। उत्तर जिला के सब्जी मंडी थाना परिसर में खुले थाने का संचालन पूर्ण रूप से महिला पुलिसकर्मियों द्वारा किया जाएगा। जल्द ही अन्य जिलों में भी महिला थाना शुरू होंगे। उपराज्यपाल ने कहा कि इस पहल की वास्तविक सफलता केवल जांच किए गए मामलों की संख्या से नहीं, बल्कि महिलाओं और लड़कियों में इसके द्वारा पैदा किए गए विश्वास से आंकी जाएगी। इस मौके पर पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा, स्पेशल सीपी कानून एवं व्यवस्था देवेश चंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद थे। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि सब्जी मंडी थाना परिसर में क्राइम अंगेस्ट विमन सेल को महिला थाने में बदल दिया गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली को मिला पहला 'ऑल विमेन पुलिस स्टेशन', मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.