गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम के बंधवाड़ी कचरा निस्तारण संयंत्र (प्लांट) को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर निगम की तरफ से की गई जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि दिल्ली के कई इलाकों का कूड़ा अवैध रूप से डंपरों में भरकर गुरुग्राम के बंधवाड़ी प्लांट में डाला जा रहा है। बंधवाड़ी में पहले से ही कचरे के बड़े पहाड़ को खत्म करने की जद्दोजहद चल रही है, ऐसे में दूसरे राज्य का कूड़ा यहां आना प्रशासन के लिए एक नई और बड़ी मुसीबत बन गया है। इस अवैध काम की भनक लगने पर जब नगर निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इसे रोकने की कोशिश की, तो हालात काफी तनावपूर्ण हो गए। दिल्ली से कूड़ा भरकर लाए डंपर चालकों ने निगम कर्मचारियों की बात मानने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, जब कर्मचारियों ने कूड़ा डालने से सख्ती से रोका तो...