दिल्ली का कचरा चोरी-छिपे गुरुग्राम क्यों पहुंच रहा था? पुलिस ने पकड़ा पूरा नेटवर्क, 10 गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- दिल्ली से गुरुग्राम तक कूड़ा पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से नगर निगम का कचरा और प्लास्टिक वेस्ट वाहनों में भरकर गुरुग्राम लाया जा रहा था। यहां कूड़े को अलग-अलग करके उपयोगी सामान और प्लास्टिक को छांटा जाता था और फिर उसे दूसरे स्थानों पर बेच दिया जाता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और सात वाहन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई रविवार शाम की गई। इससे पहले शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि गुरुग्राम को दूसरे क्षेत्रों के कूड़े का डंपिंग ग्राउंड न बनने दिया जाए। बाहर से कचरा लाने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.