दिल्ली-कामाख्या मेल का बदलेगा मार्ग, गया जंक्शन होकर चलेगी
गया, अगस्त 25 -- रामपुर डुमरा जंक्शन और ताल जंक्शन पर प्री-ऑटोमेटिक इंटरलॉकिंग से संबंधित कार्य के कारण रेलवे ने दिल्ली-कामाख्या मेल के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इसके तहत 20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 15657 दिल्ली-कामाख्या मेल परिवर्तित मार्ग से चलेगी। रेल सूत्रों के अनुसार, ट्रेन दिल्ली जंक्शन से प्रस्थान के बाद डीडीयू जंक्शन, सासाराम जंक्शन, गया जंक्शन, नवादा और किऊल जंक्शन होकर कामाख्या जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण निर्धारित अवधि में गया जंक्शन के यात्रियों को भी इस महत्वपूर्ण मेल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 15658 कामाख्या-दिल्ली मेल भी 20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन कामाख्या जंक्शन से चलकर किऊल जंक्शन, नवादा, गया जंक्शन, सासाराम जंक्शन और डीडीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.