दिल्ली-कानपुर हाईवे किनारे मिला महिला का शव, दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या
संवाददाता, नवम्बर 6 -- लोधा, संवाददाता। अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे किनारे गुरुवार सुबह करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था, जबकि चेहरा झुलसा हुआ था। उसके बाएं हाथ पर त्रिशूल का निशान बना हुआ है और हाथ पर ही 'मां' लिखा है। हालात देखकर हत्या कर शव को हाईवे किनारे फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो सकेगा। गुरुवार सुबह दिल्ली-कानपुर हाईवे किनारे एचपी पेट्रोल पंप के समीप एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो करीब 30 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली। महिला के गले में दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था। चेहरे की हालत ऐसी थी, जैसे एसिड डालकर झुलसाने की कोशिश की गई हो। पुलिस ने शव को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.